Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

शिक्षकों को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए ग्राफिक एरा का एमओयू

शिक्षक- शिक्षिकाओं को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए ग्राफिक एरा में एकेडमिक एंड एडमिनिस्ट्रेटिव डेवलपमेंट सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के बीच एमओयू किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एमओयू के तहत ग्राफिक एरा के शिक्षक शिक्षिकाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी जैसी नई तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कौशल तराशने, नए कौशल सीखने, शिक्षा से जुड़े विभिन्न साधनों व सामग्रियों की जानकारी भी दी जाएगी। यह ट्रेनिंग ग्राफिक एरा के प्रशासनिक पेशेवरों को भी दी जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एमओयू पर वाइस चांसलर डॉ. नरपिंदर सिंह ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी की ओर से सेक्रेटरी जनरल डॉ. पंकज मित्तल ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से हस्ताक्षर किए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।