Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ग्राफिक एरा के चलते फिरते अस्पताल, दूरस्थ गांवों में चिकित्सा सेवा शुरू

उत्तराखंड के चमोली और टिहरी जिले के दूरस्थ गांव में ग्राफिक एरा के चलते फिरते अस्पताल (मोबाइल मेडिकल यूनिट) ने काम शुरू कर दिया है। अस्पतालविहीन इलाकों में डॉक्टरों को दवाओं और लैब के साथ अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा अस्पताल की इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मोबाइल मेडिकल यूनिट ने चमोली और टिहरी जनपद के ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर मरीजों के विभिन्न परीक्षणों के साथ ही इन यूनिटों में मौजूद डॉक्टर रोगियों को देखकर दवाई देने लगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गोना गांव और चमोली के पोखरी ब्लॉक के जिलासू गांव में पहुंचकर इन मोबाइल यूनिटों के माध्यम से ग्रामीणों को सामान्य रोगों की ओपीडी सेवाएं, प्रारंभिक चिकित्सीय जांच, निशुल्क औषधि वितरण और जटिल मामलों में उच्च चिकित्सा केंद्रों को रेफरल जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गई। इन गांवों में 100 से अधिक रोगियों को प्रशिक्षण और लैब टेस्ट करके दवाइयां दी गई। इनमें आस-पास के विभिन्न गांव के लोग शामिल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस स्वास्थ्य सेवा के संचालन के लिए कुशल चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं। जिनमें चिकित्सक डॉ. जय चैधरी और डॉ. प्रखर शर्मा, लैब टेक्नीशियन सचिन पांडे और फार्मासिस्ट अमित रावत शामिल है। जिलासू में मेडिकल यूनिट पहुंचने पर समारोह करके लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस समारोह में जिला पंचायत चमोली के माननीय अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जिलासू के ग्राम प्रधान सोहन लाल, कांडई के ग्राम प्रधान मदन सिंह, ऐरास के ग्राम प्रधान विजयपाल, उत्तरौं की ग्राम प्रधान श्रीमती सतेश्वरी देवी समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *