Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

ग्राफिक एरा का सेबी व एम्स के साथ संयुक्त सम्मेलन, वित्तीय साक्षरता सफलता का आधार

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में युवाओं के स्वास्थ्य और वित्तीय सशक्तिकरण पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने युवाओं के सर्वांगीण विकास, आत्म जागरूकता और संतुलित जीवन शैली को वक्त की जरूरत बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया (सेबी) के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के युग में सफलता का आधार है। जिस प्रकार शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आवश्यक है उसी प्रकार वित्तीय जागरूकता भी जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने वित्तीय निर्णय समझदारी और जिम्मेदारी के साथ लें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एम्स ऋषिकेश के यूथ वैलनेस और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के आत्मविश्वास, संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. कुमार ने कहा की सशक्त और आशावादी युवक ही भविष्य की असली ताकत होते हैं जो जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य और विवेक के साथ कर सकते हैं। उन्होंने आत्म जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि अपने आप को समझना, अपनी क्षमताओं को पहचानना और उन्हें सही दिशा देना ही सच्चे विकास और सफलता की पहली सीढ़ी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइन डिपार्टमेंट, एम्स ऋषिकेश, सेबी और एएमएफआई ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कुलपति डा. अमित आर भट्ट, सेबी के महाप्रबंधक वीर साहब सिंह, एएमएफआई के वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा, फैशन डिजाइन डिपार्टमेंट की हेड डा. ज्योति छाबड़ा, मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड डा. विशाल सागर, कॉमर्स डिपार्टमेंट के हेड डा. राहुल राज, विशाल छाबरा, मुस्कान जग्गी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन नूपुर दुबे ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।