Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ग्राफिक एरा की अंकिता को 38वें राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण व एक रजत

ग्राफिक एरा की एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी के 38वें राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं। अंकिता के दूसरा गोल्ड मेडल जीतने से ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर दौड़ गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी ने पांच हज़ार मीटर की दौड़ में यह मेडल जीता है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में ही तीन हज़ार मीटर दौड़ में स्वर्ण और दस हज़ार मीटर दौड़ में रजत पदक पर कब्जा करने के बाद अंकिता ने यह उपलब्धि हासिल की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीसरा मेडल जीतने की खुशी में आज ग्राफिक एरा में जश्न मनाया गया। इसे लेकर शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी काफी उत्साहित हैं। दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतने की खुशी में विश्वविद्यालय में परिसर में मिठाईयां बांटी गईं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने अंकिता को इस शानदार जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अंकिता ध्यानी पर हम सभी को गर्व है। वे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं देश-विदेश की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। यह ग्राफिक एरा में पढ़ाई के साथ-साथ खेल व खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रोत्साहन को दर्शाता है। अंकिता के साथ ही ग्राफिक एरा के पांच छात्र- छात्राएं ओलंपिक में खेल चुके हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *