ग्राफिक एरा रचेगा कीर्तिमान, 600 से अधिक तरह के मोमोज होंगे तैयार, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स की रहेगी निगरानी
देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी 6 मई को एक नया कीर्तिमान रचेगी। कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बना चुके यूनिवर्सिटी के होटेल मैनज्मेंट डिपार्टमेंट का ये नया कीर्तिमान देहरादून के पसंदीदा डिमशम (मोमोज) से जुड़ा होगा। होटेल मैनजमेंट के विभागाध्यक्ष अमर डबराल ने बताया कि कई माह अभ्यास करने के बाद नया कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में डिपार्टमेंट काफी आगे बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि यह वर्ल्ड रिकर्ड डिमशम (मोमोज) की विभिन किस्मों और जायकों से जुड़ा होगा। एक साथ एक ही स्थान पर 600 से अधिक तरह के मोमोज बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने छह मई की तारीक फाइनल कर दी है।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने होटेल मैनजमेंट की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोसाहित करने और कार्यों के दबावों के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता विकसित करने कि लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण है। ऊँचे पैकिज पर प्लेसमेंट्स, दुनिया के लिए सौगात बन जाने वाली नई खोजें और छात्र छात्राओं को अपने स्टार्टअप शुरू करने के लिए ट्रेंड करने के साथ ही उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाना हमारी विशेषताओं में शामिल है। गौरतलब है कि इससे पहले होटेल मैनजमेंट डिपार्टमेंट दो बार गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और चार बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुका है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






