Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान दिवंगत हुए वन कर्मियों के आश्रितों को निशुल्क शिक्षा देगा ग्राफिक एरा

डॉ. कमल घनशाला

ग्राफिक एरा ने अल्मोड़ा जिले के बिनसर अभ्यारण्य में आग बुझाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वन विभाग की टीम के चारों लोगों के आश्रितों को निशुल्क उच्च शिक्षा देने की घोषणा की है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीयूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने अल्मोड़ा के बिनसर अभ्यारण्य में वनाग्नि बुझाने के प्रयास में वन विभाग की टीम के चार लोगों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जिस तत्परता एवं संवेदनशीलता से दिवंगतों के परिवारों की मदद की और घायल लोगों की जीवन रक्षा के लिए प्रयासरत हैं। वह एक बड़ी प्रेरणा है। ग्राफिक एरा परिवार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले वन विभाग की टीम के इन सदस्यों को हम नमन करते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. घनशाला ने कहा कि राज्य सरकार ने आगे बढ़कर इनके परिवारों की मदद की है। अपने सामाजिक सरोकारों के चलते ग्राफिक एरा परिवार इसे अपना दायित्व मानता है कि इन जाबांज कार्मिकों के आश्रितों का भविष्य संवारने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि चारों दिवंगत कर्मचारियों दीवान राम, करन आर्या, त्रिलोक मेहता और पूरन मेहरा के आश्रितों को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में संचालित इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग, फार्मेसी आदि किसी भी कोर्स में निशुल्क सम्पूर्ण शिक्षा देने का निर्णय किया गया हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इनके आश्रित अब या भविष्य में ग्राफिक एरा के इन दोनों विश्वविद्यालयों में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इनकी पूरी शिक्षा निशुल्क होगी। डॉ घनशाला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये हुई थी घटना
गौरतलब है कि गुरुवार को अल्मोड़ा में जंगल की आग को काबू करने गई टीम ही आग की चपेट में आ गई। हादसे में चार पीआरडी के जवान और फायर वाचरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से झुलस गए। वनाग्नि की इस घटना में आग बुझाने गए वन बीट अधिकारी बिंसर रेंज त्रिलोक सिंह मेहता (40 वर्ष ) पुत्र नारायण सिंह निवासी उडलगांव बाड़ेछीना, दैनिक श्रमिक दीवान राम (35 वर्ष ) पुत्र पदी राम निवासी ग्राम सौड़ा, कपड़खान, फायर वाचर करन आर्या (21 वर्ष) पुत्र बिशन राम निवासी कफड़खान और पीआरडी जवान पूरन सिंह (50 वर्ष) साल पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम कलौन की मौके पर ही मौत हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं, फायर वाचर कृष्ण कुमार (21) पुत्र नारायण राम निवासी ग्राम भेटुली, पीआरडी जवान कुंदन सिंह नेगी (44) पुत्र प्रताप नेगी निवासी ग्राम खांखरी वाहन चालक भगवत सिंह भोज (38) पुत्र बची सिंह निवासी ग्राम भेटुली, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट (54) पुत्र बद्रीदत्त भट्ट निवासी ग्राम धनेली, अल्मोड़ा गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।