Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 16, 2026

ग्राफिक एरा के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह को रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडियन केमिकल सोसाइटी (आईसीएस) के प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 से नवाजा जा रहा है। ये विश्वविद्यालय देहरादून में स्थित है। इंडियन केमिकल सोसाइटी के 63वें एनुअल कन्वेंशन ऑफ केमिस्ट (एसीसी-2026) में डा. नरपिंदर सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। 14 से 16 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाला यह सम्मेलन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, देहरादून में होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इंडियन केमिकल सोसाइटी देश में केमिकल साइंसेज, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री के विकास को नई दिशा देने वाली प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक है। डा. नरपिंदर सिंह ने रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन के क्षेत्र में अपने दीर्घकालीन और उत्कृष्ट योगदान से केमिकल साइंसेज एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। उनके शोध एवं नवाचार आधारित कार्यों ने न केवल केमिकल साइंसेज में ज्ञान और तकनीकी विकास को समृद्ध किया, बल्कि केमिकल एवं संबद्ध उद्योगों और समाज के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रिसर्च के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता, अकादमिक उत्कृष्टता और इनोवेशन के प्रति समर्पण ने उनके योगदान को विशिष्ट आयाम दिया है और उन्हें इस क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित शख्सियत के रूप में स्थापित किया है। डा. नरपिंदर सिंह को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाना केमिकल साइंसेज एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, रिसर्च के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और इनोवेशन के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रतिष्ठित मान्यता को दर्शाता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।