Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 28, 2026

आर्थिक राजधानी मुंबई में ग्राफिक एरा के छात्रों ने विशेषज्ञों से सीखे मार्केट के गुर

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बी वोक के छात्र छात्राओं ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में विशेषज्ञों से एकाउंटिंग और फाइनेंस के लेटेस्ट ट्रेंड जाने। विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय एजुकेशनल टूर में छात्र-छात्राओं को मुंबई ले जाया गया। जहां उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों में जाकर वहां की कार्यप्रणाली देखी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

छात्र छात्राओं ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के मुख्यालय और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ सिक्योरिटीज मार्केट (एनआईएसएम) मे विशेषज्ञों से एकाउटिंग, बैंकिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर की बारीकियां समझी। छात्र छात्राएं सेबी के चीफ मैनेजर साहिल मलिक और अन्य अधिकारियों से भी मिले। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

छात्र छात्राओं ने मुंबई स्टॉक मार्केट की कार्यशैली और शेयर की लाइव खरीद-फरोख्त भी देखी। विश्वविद्यालय के शिक्षकों के नेतृत्व में तीस छात्र छात्राओं ने गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई म्यूजियम और मरीन ड्राइव की भी सैर की।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।