Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

महामारी के दौर में ग्राफिक एरा के छात्र दीपक की बड़ी उपलब्धी, 40.37 लाख के सालाना पैकेज में चयन

देहरादून में ग्राफिक एरा के बी टेक के छात्र दीपक सिंह रौतेला को 40.37 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर प्लेसमेंट के लिए चुन लिया गया।

कोरोना और ब्लैक फंगस के कारण जब जिंदगी रूठी हुई सी लगने लगी और चिंता की लकरें गहरी होती जा रही हैं, इस दौर में एक अच्छी खबर भी आई है। देहरादून में ग्राफिक एरा के बी टेक के छात्र दीपक सिंह रौतेला को 40.37 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर प्लेसमेंट के लिए चुन लिया गया। उत्तराखंड के बागेश्वर का रहने वाला दीपक सिंह ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का बी टेक कम्प्यूटर साईंस का 2017-21 बैच का छात्र है। अमेरिकी मूल की विख्यात कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट ने परीक्षा और साक्षात्कारों के कई दौर के बाद दीपक का चयन किया है। दीपक के पिता भारतीय सेना में सेवा कर चुके हैं।
कोरोना की मार और लॉकडाउन के कारण जब जिंदगी ठहर सी गई है, उस दौर में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी कामयाबी की एक नई दास्तान लिख रहे हैं। इसी बुरे दौर में ग्राफिक एरा ने महज सौ दिन में हल्द्वानी में विश्वविद्यालय का एक नया कैम्पस खोलने का नया कीर्तिमान बनाया।


बुरे दौर में शानदार प्लेसमेंट के जरिये ग्राफिक एरा ने उत्तराखंड के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में खुशियां बांटने का सिलसिला जारी रखा। इस दौरान एडोबी, अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, जैस्केलर कॉग्निजेंट, इंफोसिस, एमएक्यू, ड्योलाइट, टीसीएस, हिटैची समेत देश और दुनिया की तमाम कम्पनियों में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून और भीमताल कैम्पस के 1400 से अधिक छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट हो चुके हैं।
दीपक सिंह रौतेला को माइक्रोसॉफ्ट ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए चुना है। यह कामयाबी मिलने से पहले दीपक को जैस्केलर में 17 लाख रुपये सालाना का ऑफर मिल चुका है। दीपक ग्राफिक एरा के उन छात्र-छात्राओं में शामिल है, जिन्हें मशहूर कम्पनी अमेजॉन ने इंटर्नशिप के लिए चुना था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।