Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 29, 2026

ग्राफिक एरा में डेबाथॉन 3.0 का आयोजन, विभिन्न विषयों पर विचार और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं के संवाद कौशल को मंच देने के लिए दो दिवसीय वाद विवाद प्रतियोगिता डेबाथॉन 3.0 शुरु हो गया है। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचारों और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके लिए डेबाथॉन 3.0 नाम से वाद विवाद प्रतियोगिता शुरू हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि वाद विवाद जैसी प्रतियोगिता छात्रों को केवल बोलने की कला ही नहीं सिखाती, बल्कि उनमें सोचने, समझने और प्रभावी संवाद स्थापित करने की क्षमता का भी विकास करती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, एनआईटी कुरूक्षेत्र, रुड़की की कोयर यूनिवर्सिटी और देहरादून के यूपीईएस, उत्तरांचल, आईएमएस और साईं इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। डेबाथॉन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की द डिबेटिंग सोसायटी और क्विज़्जिग कम्युनिटी में संयुक्त रूप से किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *