Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

ग्राफिक एरा अस्पताल में गर्भवती व शिशुओं पर विशेष कार्यक्रम सात अप्रैल को, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन सात अप्रैल को ग्राफिक एरा अस्पताल में गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं की देखभाल पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से सर्विस ब्लाक में शुरू होगा। इसमें गर्भवती महिलाओं के लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यहां क्लिक करें
कार्यक्रम की शुरुआत डाइट सत्र से होगी। इसके बाद ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शेफ लाइव डिमोंस्ट्रेशन देकर पौष्टिक आहार बनाना सिखाएंगे। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शान्तनु शुभम, डा. अनूशा रवि व डा. दिव्या पुनेठा सुरक्षित प्रसव व नवजात शिशु की देखभाल पर जानकारी साझा करेंगे। कार्यक्रम में समुदाय चिकित्सा विभाग का रोल प्ले व योग प्रशिक्षक नेहा नंदा का योग सत्र भी होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।