Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 13, 2026

ग्राफिक एरा में हैकाथॉन, सौ टीमों ने खोजे प्रमुख समस्याओं के एआई समाधान

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के समाधान खोजने के लिए 72 घंटे की हैकाथॉन ‘ग्राफ-ए-थॉन 3.0’ का आयोजन किया गया। 72 घंटे लगातार चली ग्राफ-ए-थॉन 3.0 प्रतियोगिता में देशभर से आए छात्र-छात्राओं ने एआई आधारित समाधान खोजे और विभिन्न सॉफ्टवेयर डेवलप किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस प्रतियोगिता में देश के 23 राज्यों से आई 100 टीमों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, एग्रीटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों की जटिल समस्याओं के लिए अपने-अपने नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए। इनमें एआई और आईओटी आधारित मॉड्यूलर ड्रोन डिजाइन, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रियल टाइम एआई संचालित स्मार्ट हेलमेट, एआई और आईओटी के माध्यम से ग्राउंड वाटर मॉनिटरिंग रिसर्च प्रोजेक्ट और राजस्थान के जल संकट के लिए स्मार्ट सिंचाई प्रणाली जैसे समाधान शामिल रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफ-ए-थॉन में देहरादून की टीम एरोफ्लेक्स (गौरव शुक्ला की टीम ) ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं देहरादून की टीम सिंटैक्स एरर स्क्वाड (अंशिता गोयल की टीम) ने द्वितीय स्थान और भोपाल की टीम लिट स्क्वाड (अमन कहर की टीम) ने तृतीय स्थान हासिल कर नकद इनाम जीते। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफ-ए-थॉन के जूरी पैनल में एक्शन फॉर डेवलपमेंट फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. अरुण कुमार त्यागी, 18 सोलिटेयर के को-फाउंडर एवं सीईओ ईशांक सचदेवा, नेक्सस स्टार्टअप हब (द अमेरिकन सेंटर) की डायरेक्टर डा. दिव्या राजपूत, एसोसिएशन ऑफ वूमेन इन बिजनेस की डायरेक्टर साधना पांडेय और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट डॉ. रवि तोमर शामिल थे, जिन्होंने नवाचार, उपयोगिता और प्रभावशीलता जैसे मानकों के आधार पर प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफ-ए-थॉन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (टीबीआई) ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर. भट्ट, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ और कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, टीबीआई ग्राफिक एरा की सीईओ शरिश्मा डांगी, इनक्यूबेटर मैनेजर हर्षवर्धन सिंह रावत के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *