ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
देहरादून में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में अंतर सदन संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल का प्रांगण देशभक्ति की भावना और भारतीय परंपरा की रंग-बिरंगी छठा से सराबोर हो उठा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम की शुरुआत एकल गायन प्रतियोगिता से हुई। उसमें प्रतिभागियों ने देश भक्ति गीतों को आत्मीयता और भावनाओं के साथ प्रस्तुत किया। इनमें एरिस्टोटल सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। आइंस्टीन ने दूसरा, न्यूटन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गैलीलियो चौथे स्थान पर रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कक्षा एक से छह तक के छात्र छात्राओं ने समूह गायन प्रस्तुत किए। इसमें देशभक्ति के सुरों ने एकता का संदेश दिया। इस वर्ग में एरिस्टोटल सदन ने प्रथम स्थान, आइंस्टीन ने दूसरा, गैलीलियो ने तीसरा स्थान और न्यूटन ने चौथा स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने लोक नृत्य की श्रेणी में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की इनमें गैलीलियो सदन ने पहला, न्यूटन ने दूसरा, एरिस्टोटल ने तीसरा और आइंस्टीन ने चौथा स्थान हासिल किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



