Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

ग्राफिक एरा ने छात्रों के आंसू पोंछने को बढ़ाए हाथ, दस दिन में शुरू हो जाएगा कोविड केयर सेंटर

ग्राफिक एरा ने कोरोना के कारण अपने प्रियजनों को खो चुके छात्र-छात्राओं को फीस में छूट देने की घोषणा की है।

ग्राफिक एरा ने कोरोना के कारण अपने प्रियजनों को खो चुके छात्र-छात्राओं को फीस में छूट देने की घोषणा की है। इसके साथ ही कोरोना की वजह से दिवंगत एचओडी के परिवार को 15 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय किया है। कोरोना काल में पीड़ितों के आंसू पोंछने के लिए एक के बाद एक कदम उठाने वाले ग्राफिक एरा ने आज यह कदम उठाया है।

देहरादून में ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि कोरोना की गिरफ्त में आने से काफी लोगों की जिंदगी की डोर टूट गई है। बहुत से परिवारों के ऐसे सदस्यों की भी जान चली गई है जिन पर परिवारों की अर्थ व्यवस्था निर्भर थी।
ग्राफिक एरा ने गहन दुख की इस घड़ी में ऐसे सभी छात्र-छात्राओं से इस सत्र फीस माफ करने का निर्णय किया है, जिनके अर्निंग पेरेंट का कोरोना के कारण निधन हो गया है। डॉ. कमल घनशाला ने बताया कि फीस में यह छूट ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के साथ ही ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के तीनों परिसरों के पीड़ित छात्र-छात्राओं को दी जाएगी।
इससे पहले ग्राफिक एरा लॉकडाउन के चलते सभी छात्र-छात्राओं को ट्रांसपोर्टेशन और स्पोर्टस फीस से मुक्त कर चुका है। उन्होंने बताया कि ग्राफिक एरा के इंफ्रॉरमेंशन टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष महाजन के परिवार को 15 लाख रुपये सहायता के रूप में देने का निर्णय किया गया है। हाल ही में कोरोना से पीड़ित प्रो. मनीष महाजन का देहांत हो गया था।
दूसरी तरफ, कोरोना से पीड़ित लोगों को अस्पतालों में भर्ती होने में सामने आने वाली दिक्कतों को देखते हुए ग्राफिक एरा के प्रबंधन ने बहुत जल्द धूलकोट में अस्पताल परिसर में कोविड केयर सेंटर शुरू करने का निर्णय किया है। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। उम्मीद है कि 10 दिनों के भीतर इस कोविड सेंटर में कोरोना मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया जाएगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।