Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ विभिन्न विभागों के जूनियर इंजीनयरों को दे रहे हैं ट्रेनिंग

देहरादून। ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ विभिन्न विभागों के जूनियर इंजीनियर्स को ट्रेनिंग दे रहे हैं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज से जूनियर इंजीनियर्स की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ट्रेनिंग के उद्घाटन सत्र में पंचायती राज की संयुक्त निदेशक पीसीएस हिमाली जोशी ने कहा कि इस एक महिने तक चलने वाली ट्रेनिंग प्रोग्राम में व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी कौशल भी सिखाएं जायेंगे। उन्होंने जूनियर इंजीनियर्स को ट्रेनिंग प्रोग्राम में बेस्ट देने के लिए प्रोत्साहित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ट्रेनिंग प्रोग्राम में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ जूनियर इंजीनियर्स को प्रशिक्षण देंगे। ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ लॉ ने मिलकर किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में पंचायती राज के संयुक्त निदेशक इंजीनियर एमएस राणा, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एचओडी डा. विशाल सागर, डीन ऑफ प्रोजेक्ट एंड ट्रेनिंग डा. श्याम कापरी, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डा. केके गुप्ता, डा. संजीव कुमार, डा. अमित श्रीवास्तव, डा. श्वेता और अनूप बहुगुणा मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।