दूरस्थ गांव में पहुंच रहे ग्राफिक एरा के डॉक्टर, उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज
ग्राफिक एरा के चलते-फिरते अस्पताल उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय अंचलों में लोगों का सहारा बन रहे हैं। उत्तरकाशी जिलों के दूरस्थ पौंठी गांव में डॉक्टरों के साथ पहुंचकर चलते-फिरते अस्पतालों ने 102 लोगों को चिकित्सा सेवा मुहैया कराई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल की मोबाइल मेडिकल यूनिट उत्तरकाशी के राजगढ़ी तहसील के पौंठी गांव पहुंची। जहां इन चलते फिरते अस्पतालों का स्वागत यमुना घाटी के क्षेत्र की जनता ने बड़े ही गर्मजोशी और उत्साह के साथ किया। ग्राफिक एरा की डाक्टरों की टीम ने इन चलती फिरती प्रयोगशालाओं में 102 ग्रामीणों के विभिन्न लैब प्रशिक्षण किए और उन्हें ओपीडी सेवाएं, प्रारंभिक चिकित्सा और निशुल्क औषधि उपलब्ध कराई गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मेडिकल टीम में चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश के साथ उनकी टीम शामिल रही। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट संपूर्ण यमुना घाटी क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। इस यूनिट के माध्यम से नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंड के दूरस्थ गांव में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



