Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

ग्राफिक एरा ने जरूरतमंदों को बांटा खाद्यान्न

प्रतिकात्मक फाइल फोटो

देहरादून में ग्राफिक एरा ने कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों में खाद्यान्न का वितरण किया। किसी को भूखा न रहने देने के अभियान के तहत ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला ने जरूरतमंदों में खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन पैकेटों में जरूरत के हिसाब से आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, चायपत्ती, मसाले आदि रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा समाज सेवा को अपने दायित्व का अभिन्न हिस्सा मानता है और शिक्षा को मानवीय सरोकारों से जोड़कर आगे बढ़ता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डा. राखी ने चंदररोड, सहारनपुर रोड धुलकोट माफी और उसके आसपास के इलाकों में जरूरतमंदों को यह खाद्यान्न पैकेट वितरित किए। गौरतलब है कि ग्राफिक एरा ने कोविड काल में खाद्यान्न वितरण का यह अभियान शुरू किया था। इसके बाद देहरादून, हल्द्वानी और भीमताल आदि क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।