Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 3, 2026

ग्राफिक एरा में डेबाथॉन 3.0, वाद विवाद प्रतियोगिता में हार्दिक और सोहम अव्वल

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वाद विवाद प्रतियोगिता ‘डेबाथॉन 3.0’ में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र के हार्दिक बंसल और यूपीईएस के सोहम शर्मा ने बाजी मारी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एनआईटी कुरुक्षेत्र के हार्दिक बंसल और यूपीईएस के सोहम शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की निकिता गंभीर और अरुणाक्ष दास ने दूसरा स्थान हासिल कर नकद इनाम जीता। क्विज प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के शिवम पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की मिताली जिंदल और परिधि चौधरी ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर नकद इनाम जीता। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डेबाथॉन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की द डिबेटिंग सोसायटी और क्विज़्जिग कम्युनिटी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में देहरादून के अतिरिक्त नगर आयुक्त आईएएस प्रवीण कुमार, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा, कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, डीन ऑफ लॉ डा. डेज़ी अलेक्जेंडर के साथ डा. भारती शर्मा, डा. शाहबाज बेगम, छात्र और छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *