Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 26, 2026

ग्राफिक एरा के दो कैडेट्स ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में करगें प्रतिभाग

ग्राफिक एरा एनसीसी के दो कैडेट्स रिकीन गुलेरिया एवं सुशांत राणा ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। दोनों एनएनसी कैडेट्स का चयन गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में प्रतिभाग के लिए हुआ है।

फोटोः रिकीन गुलेरिया

देहरादून मे ग्राफिक एरा एनसीसी के दो कैडेट्स रिकीन गुलेरिया एवं सुशांत राणा ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। दोनों एनएनसी कैडेट्स का चयन गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में प्रतिभाग के लिए हुआ है।
कैडेट रिकीन गुलेरिया (बीकाम एच) द्वितीय वर्ष, ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है। उनके पिता सुबेदार रमेश गुलेरिया चंद्र गुलेरिया भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उनका निवास स्थान विकासनगर है। कैडेट रिकींन गुलेरिया का चयन दिल्ली राजपथ के मार्चिंग दस्ते एवं प्रधानमंत्री रैली के लिए हुआ है।

फोटोः सुशांत राणा 
कैडैट सुशांत राणा (बीसीए) द्वितीय वर्ष, ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है। इनके पिता सुबेदार पुष्कर सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर देहरादून में निवास कर रहे हैं। कैडिट सुशांत का चयन प्रधानमंत्री रैली के सम्मान गार्ड दस्ते के लिए हुआ है।
जैसा कि विदित है कि राजपथ के मार्चिंग दस्ते की सलामी राष्ट्रपति की ओर से ली जाती है। प्रधानमंत्री रैली की सलामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे। देश भर से दिल्ली आए कैडेट्स के बीच में कड़ी प्रतियोगिता के मध्य उत्तराखंड के इन कैडेट्स ने अपना स्थाना सुनिश्चित करके विश्वविद्यालय एवं अपने परिवार के साथ ही उत्तराखंड को गौरवांवित किया है।