Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 18, 2026

ग्राफिक एरा में कार्यकुशलता पर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में यह एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘समन्वय’ शुरू हो गया। इसमें गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कार्यकुशलता, कार्यप्रबंधन और संवाद की पांच दिवसीय ट्रेनिंग दी जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्य अतिथि के रूप में ‘समन्वय’ को संबोधित करते हुए ओएनजीसी देहरादून के कॉर्पोरेट एडमिनिस्ट्रेशन हेड, नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के लिए नियमों का पालन और अनुशासित कार्यशैली बेहद जरूरी होती है। अनुशासन कार्य कुशलता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यसंस्कृति को भी मजबूत करता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान की रीढ़ उसके गैर-शैक्षणिक कर्मचारी होते हैं। उन्होंने कर्मचारियों में लगातार सीखने, अपनी कार्य कुशलता बढ़ाने और समर्पण के साथ संस्थान के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। पांच दिवसीय इस एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम में विशेषज्ञ, प्रतिभागियों को पेशेवर व्यवहार, कार्यस्थल पर भावनात्मक संतुलन, शिकायत और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया, कार्य प्रणाली को समझने और कैरियर में आगे बढ़ाने के अवसर जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के पर्सनालिटी डेवलपमेंट डिपार्मेंट और ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ पीडीपी डिपार्टमेंट की हेड डा. साक्षी गुप्ता, एचआरडीसी के निदेशक डा. अभिषेक शर्मा, डा. बी.एस. बिष्ट, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा. भारती शर्मा और श्वेता बजाज मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *