Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

ग्राफिक एरा में मशीन लर्निंग पर पांच दिन की कार्यशाला शुरू

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग में एआई, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई। इसमें विशेषज्ञ ने छात्र-छात्राओं को मेटलैब के माध्यम से एआई, मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स का तकनीकी प्रशिक्षण दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला में डिजाइनटेक सिस्टम्स के असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) मनोज कुमार ने आधुनिक युग में मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से इंजीनियरिंग में एआई के उपयोग, डाटा प्रोसेसिंग, मॉडल डेवलपमेंट और स्मार्ट सिस्टम डिजाइन करने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को मेटलैब और सिमुलिंक के माध्यम से आईओटी, इमेज और सिग्नल डाटा के लिए डीप लर्निंग तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, आईईईई के एमटीटी सोसायटी और डिजाइनटेक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में डिपार्टमेंट हेड डा. मो. इरफानुल हसन के साथ डा. आकाश कुमार भोई, डा. कौशल कुमार अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।