Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 26, 2026

सौ करोड़ के वेदान्ता स्पार्क का ऑफिशियल पार्टनर बना ग्राफिक एरा

नए स्टार्टअप्स के सौ करोड़ रूपये का सपोर्ट देने से जुड़े वेदान्ता स्पार्क के लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को ऑफिशियल पार्टनर बनाया गया है। वेदान्ता ग्रुप के इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में पार्टनरशिप करने वाली ग्राफिक एरा देश की एकमात्र युनिवर्सिटी है।
वेदान्ता स्पार्क वेदान्ता ग्रुप की पहल है, जिसमें बड़े पैमाने पर नवाचार और विकास के अवसरों को टैप करने के लिए वेदान्ता नए स्आर्टअप्स के साथ साझेदारी करेगा। इस अंतर्राष्ट्रीय स्आर्टअप एक्सीलिरेशन प्रोग्राम के तहत विश्वभर के नए स्टार्टअप्स को 75 प्रोब्लम स्टेटमेंट्स के समाधान खोजने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
देहरादून में ग्राफिक एरा के प्रेस प्रभारी प्रकाश चन्द्र बड़थ्वाल ने बताया कि इसके लिए इन स्टार्टअप्स को तीन महीने का समय दिया जायेगा। वेदान्ता ग्रुप विजयी स्टार्टअप्स को टेक्लोलॉजी और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में 100 करोड़ रूपये तक की मदद करेगा।