Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

शिव महापुराण कथा के पहले दिन निकाली भव्य कलश यात्रा, लोगों ने किया बढ़चढ़कर प्रतिभाग

देहरादून में सरस्वती विहार विकास समिति की ओर से आज 30 जुलाई से शिव पुराण का आयोजन किया जा रहा है। शिव पुराण कथा से पहले आज भव्य कलश यात्रा सरस्वती विहार में निकाली गई। अजबपुर खुर्द से शुरू हुई इस कलश यात्रा में क्षेत्र के लोगों ने विशेषकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शिव शक्ति मंदिर सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में 30 जुलाई 2023 से 9 अगस्त 2023 तक शिव महापुराण का आयोजन सरस्वती विहार विकास समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस मौके पर निकाली गई कलश यात्रा में कलाकारों ने सुंदर और मनमोहक झांकियां निकालकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चौहान, समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने कथा व्यास आचार्य विपिनकृष्ण कांडपाल का स्वागत किया और मंदिर के आचार्यों ने पूजन करके कथा व्यास का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष कैलाश राम तिवारी, वरिष्ठ मंत्री अनूप सिंह फर्त्याल, कोषाध्यक्ष विजय सिंह रावत, मंदिर समिति के सह संयोजक दिनेश जुयाल, पूर्व अध्यक्ष बीपी शर्मा, मंगल सिंह कुट्टी, सोहन रौतेला, सुबोध मेंठानी, आचार्य उदय प्रकाश नौटियाल, आचार्य सुशांत जोशी, आचार्य अखिलेश बधानी, जयप्रकाश सेमवाल, सीएम पुरोहित, जयपाल सिंह बत्तवाल, पुष्कर सिंह नेगी, मोहन सिंह भंडारी, गिरीश डयूडी, बगवालिया सिंह रावत,आशीष गुसाईं, दीपक काला, कैलाश रमोला, नितिन मिश्रा, गब्बर सिंह कैंतूरा, कुलानंद पोखरियाल, रोहित गैरोला, शांति बिष्ट, संगीता सेमवाल, सुदेश बाला मित्तल, राजेश्वरी सेमवाल, बीना असवाल, अभिलाषा कटियार, सोना राणा, उमा चौहान,आदि उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।