Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

प्रदेश में शराब माफियाओं को है सरकार का संरक्षण: करन माहरा

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के लक्सर में शराब के सेवन से हुई मौतों पर उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य की कानून व्यवस्था और आपकारी विभाग पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस वारदात से प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर आबकारी विभाग की सारी परतें उधड़ कर रह गई हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

माहरा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में भगवानपुर रुड़की , टिहरी और देहरादून के पथरिया पीर में हुई सैंकड़ों मौतों ने उत्तराखंड को दहला कर रख दिया था, परंतु भारतीय जनता पार्टी की तबकी सरकार का रवैया भी ढुलमुल था और आज की सरकार भी इस तरह की वारदातों के प्रति संजीदा नहीं दिखाई पड़ती। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

करन माहरा ने कहा की ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य की धामी सरकार पूरी तरह से शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही है। इतने वर्षों के शासन के बाद भी आबकारी नीति की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी है। यदि समय रहते पिछली भाजपा की सरकारों ने इन जहरीली शराब का व्यापार करने वालों पर सख्त कार्यवाही की होती तो आज हरिद्वार की इस घटना से बचा जा सकता था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

माहरा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर भी यह स्थिति चिंताजनक है। इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। तथा राज्य सरकार से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जहरीली शराब सप्लाई में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्यवाही करने की अपेक्षा की है।