Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार का दिवाली का तोहफा, एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनवाड़ी स्वयंसेविकाओं को दीपावली गिफ्ट देते हुए उनके लिए एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। इसका लाभ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले सीएम धामी ने राज्यकर्मयों के लिए दीपावली बोनस भी स्वीकृत किया था। भारत सरकार की भांति राज्य सरकार ने सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायत के समूह ‘ग’ एवं ‘घ’ के कर्मचारियों और समूह ‘ख’ के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों जिनका ग्रेड वेतन रू0 4800 (पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में लेवल-8) तक है, को वर्ष 2021-22 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (अधिकतम धनराशि रू0 7000 (सात हजार मात्र) की सीमा निर्धारित करते हुए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) अनुमन्य किये जाने का निर्णय लिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस संबंध में शासनादेश में कहा गया है कि ऐसे कैजुअल / दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, जिन्होंने छः कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में पिछले तीन वर्ष अथवा इससे अधिक वर्ष में हर वर्ष कम से कम 240 दिन, पांच कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों के मामले में 3 या इससे अधिक वर्ष में हर वर्ष 206 दिन कार्य किया है, उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) के रूप में रुपये 1184 की धनराशि देय होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उक्त बोनस का लाभ समूह ‘ग’ ‘घ’ व समूह ‘ख’ एवं कैजुअल / दैनिक वेतन भोगी लगभग 01 लाख 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को प्राप्त होगा। उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) पर लगभग रू0 120.00 करोड़ का एकमुश्त व्ययभार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। अब राज्यकर्मियों को चार फीसद महंगाई भत्ते का इंतजार है।