Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

देवस्थानम बोर्ड को लेकर नाटकबाजी बंद करे सरकार, विशेष सत्र बुला कर करे कानून समाप्तः धस्माना

उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश सरकार को देवस्थानम बोर्ड को लेकर नाटकबाजी को बंद कर देना चाहिए।

उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश सरकार को देवस्थानम बोर्ड को लेकर नाटकबाजी को बंद कर देना चाहिए। शीघ्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इससे संबंधित कानून को समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड का तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज सभी विरोध कर रहे हैं। चारों धामों में आंदोलन किया जा रहा है। ऐसे मे सरकार बोर्ड के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है।
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपाई सरकार देवस्थानम बोर्ड के मामले में राज्य के तीर्थ पुरोहित समाज व अन्य हक हकूक धारियों को लगातार गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कभी पुनर्विचार, कभी समीक्षा, कभी आपसी सहमति की बात करने वाली भाजपा सरकार को देवस्थानम एक्ट को समाप्त करने के लिए तत्काल अध्यादेश लाना चाहिए। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर एक्ट को रद्द करना चाहिए। इसके अलावा सब छलावा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने खुद ही हक हकूक धारियों की सहमति व राय के बिना देवस्थनम एक्ट बनाया। खुद ही देवस्थनम बोर्ड बनाया और उसे जबरदस्ती थोपने के बाद अब वार्ता समीक्षा व पुनर्विचार का सरकार प्रपंच कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही देवस्थानम ऐक्ट को ही समाप्त कर दिया जाएगा। इससे बोर्ड खुद ब खुद समाप्त हो जाएगा।