Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 2, 2026

उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की कार्यवाही तत्काल शुरू करे सरकारः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड में लंबे समय से अपने नियमितीकरण की बात जोह रहे उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की कार्ययोजना की घोषणा धामी सरकार को तत्काल करनी चाहिए। यदि नियमितीकरण की कार्ययोजना घोषित नहीं की तो उपनल कर्मचारियों के परिजनों के साथ मिल कांग्रेस आंदोलन करेगी। यह बात देहरादून में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय से अपने नियमितीकरण की लंबी लड़ाई जीतने के बाद भी उपनल कर्मचारियों को राज्य सरकार केवल आश्वाशन दे रही है। सरकार उनके समायोजन की नीति नहीं बना रही है। राज्य सरकार को चाहिए कि उपनल में सात वर्ष से अधिक की सेवा से चुके सभी उपनल कर्मचारियों को तत्काल नियमित करे। इससे कम अवधि वाले कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से समायोजित करने की कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने शीघ्र उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की कार्ययोजना घोषित नहीं की तो कांग्रेस पार्टी इस संबंध में पूरे प्रदेश में कर्मचारियों के पक्ष में आंदोलनात्मक कार्यक्रम की घोषणा करेगी। इसके तहत पूरे प्रदेश में कर्मचारियों के परिजनों के साथ धरने प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *