Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

डीएलएड प्रशिक्षुओं को शीघ्र नियुक्तियां दे सरकार, बेरोजगारों से करें इन्साफ

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रान्तीय प्रवक्ता कालिका प्रसाद सेमवाल ने आन्दोलनरत डी एल एड प्रशिक्षुओं को यथाशीघ्र नियुक्ति देने की मांग की है।

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रान्तीय प्रवक्ता कालिका प्रसाद सेमवाल ने आन्दोलनरत डी एल एड प्रशिक्षुओं को यथाशीघ्र नियुक्ति देने की मांग की है। सेमवाल ने कहा है कि इन प्रशिक्षुओं ने अपने अपने जिलों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण लिया है। इनका चयन भी लिखित परीक्षा के माध्यम से डायट में प्रशिक्षण के लिए हुआ था। ऐसे में इनके साथ न्याय किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी इनको नियुक्ति न मिलना बहुत चिन्ताजनक विषय है। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ये प्रशिक्षु नियुक्ति पाने से वंचित है। न्यायालय का पेच फंसा कर नियुक्तियों को लटकाया जा रहा है। वहीं, प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में बढ़ी संख्या में शिक्षकों के पद रिक्त है।
पूर्व प्रान्तीय प्रवक्ता ने कहा कि यदि शिक्षा विभाग की नियुक्ति देने की ईच्छा शक्ति हो तो नियुक्ति पत्र पर न्यायालय वाद का हवाला देकर अस्थायी नियुक्ति दी जा सकती है। साथ ही इन बेरोजगारों के साथ इन्साफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अजीब विडम्बना है जिन डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विद्यार्थियों को पढ़ाना था वे सड़कों पर आन्दोलन कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *