उत्तराखंड में बड़े निजी अस्पतालों का भुगतान नहीं कर रही सरकार, मरीज परेशानः सूर्यकांत धस्माना
एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य के बड़े अस्पतालों के भुगतान प्रदेश सरकार नहीं कर रही है। ऐसे में हिमालयन अस्पताल, महंत इंद्रेश अस्पताल के साथ ही ग्राफिक एरा अस्पताल का अरबों रुपये का भुगतान राज्य सरकार की हीलाहवाली के चलते अटका हुआ है। प्रदेश सरकार की इस लापरवाही से प्रदेश की आम जनता इलाज से वंचित हो रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि विभिन्न सरकारी स्वास्थ योजनाओं का अरबों रुपया भुगता ना करने से ये अस्पताल आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसका नतीजा ये है कि निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड, ईएसआईसी व एसजीएचएस कार्ड धारक मरीजों का इलाज करने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे राज्य के उक्त स्कीम्स के कार्ड धारक परेशान हैं और इलाज के लिए दर दर भटक रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि अकेले महंत इंद्रेश अस्पताल का राज्य सरकार ने एक सौ करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका हुा है। इसमें अकेले आयुष्मान भारत का 44 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा सरकार पर बकाया है, जो देश के प्रधानमंत्री की सबसे ज्यादा प्रचरित स्वास्थ्य योजना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना ने कहा कि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून व ग्राफिक एरा अस्पताल में सामान्य मरीजों के अलावा राज्य के अधिकांश मरीज ऐसे आते हैं, जो सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पतालों से हायर सेंटरों के लिए रेफर होते हैं। इनमें कैंसर, हृदय रोग, लिवर, किडनी व फेफड़ों की बीमारी के गंभीर मरीज होते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को स्वास्थ्य सेवा जैसी प्राथमिकता वाले विषय को सबसे अधिक गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं, सरकार का आचरण इसके ठीक विपरीत है। इससे राज्य की जनता को बेहतरीन व सस्ता इलाज उपलब्ध करवाने वाले इन बड़े अस्पतालों को उन्ही के पैसों के लिए इस तरह परेशान करना सरकार की घोर लापरवाही को दर्शाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वह शीघ्र इस संबंध में इन अस्पतालों का सरकार के ऊपर चढ़ा कर्ज का ब्योरा एकत्रित कर मुख्यमंत्री को पेश करेंगे। साथ ही सीएम ने तत्काल भुगतान करने की मांग की जाएगी। ताकि आम जनता को इन अस्पतालों में इस कारण इलाज के लिए मना नहीं किया जाए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


