Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 30, 2026

राज्य में कोविड से हुई मौतों के आंकड़ों को छुपा रही सरकारः धस्माना

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार पर कोविड संक्रमितों व कोविड संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या के आंकड़ों को कम करने का आरोप लगाया।


उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार पर कोविड संक्रमितों व कोविड संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या के आंकड़ों को कम करने का आरोप लगाया। कहा कि टेस्टिंग कम करके आंकड़ों को नीचे लाने का खेल सरकार कर रही है। साथ ही अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती मरीजों की मौत को कोरोना नेगेटिव दिखा कर छुपाई जा रही है।
धस्माना ने कहा कि बड़े पैमाने पर अस्पतालों में ऐसा हो रहा है। ऐसे में जिस मरीज का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल में होना चाहिए, उनको घर लेजाने की अनुमति अस्पताल दे रहे हैं। इसके कारण संक्रमण फैलने की संभावना भी अधिक हो रही है। उन्होंने ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है, जो कोविड मौतों को छुपा रहे हैं।
धस्माना ने कहा कि अब पर्वतीय जनपदों में जिस प्रकार संक्रमण फैल रहा है व पहाड़ों में टेस्टिंग की सुविधा नहीं के बराबर है। वहां आने वाले दिनों में मुश्किल बढ़ने वाली है। सरकार अभी तक पहाड़ों में मोबाइल टेस्टिंग लैब शुरू नहीं कर पाई है जो बड़ी चिंता का विषय है। धस्माना ने कहा कि सरकार को तत्काल राज्य के सभी पर्वतीय जनपदों जहां टेस्टिंग लैब नहीं है वहां मोबाइल टेस्टिंग लैब शुरू करने की मांग की।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।