Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 7, 2026

कोरोना का टीका लगवाया, लक्की ड्रा में हुए शामिल, मेगा ड्रा में रीना शुक्ला ने जीती होंडा एक्टिवा, जानिए विजेताओं के नाम

देहरादून जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने वालों को लक्की ड्रा में शामिल किया गया।

देहरादून जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने वालों को लक्की ड्रा में शामिल किया गया। 18 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक आयोजित वैक्सीनेशन मेले के अन्तर्गत स्मार्ट सिटी परियोजना की ओर से लक्की ड्रा प्रतियोगिता के मेगा ड्रा का देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में किया गया। जिलाधिकारी डा आर राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में विजेताओं की पर्ची निकाली गई। इसमें 22 प्रतिभागी मेगा लक्की ड्रा के माध्यम से चुने गए। इन्हें आज स्थानीय परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर माननीय मुख्यमंत्री की ओर से पुरस्कार वितरित किये जाएंगे।
मेगा लक्की ड्रा के माध्यम से चुने गये विजेता प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार होंटा एक्टिवा की विजेता रीना शुक्ला, द्वितीय पुरस्कार टीवी विद साउंड सिस्टम के विजेता मनीष कोठियाल, तृतीय पुरस्कार फ्रीज डबल डोर के विजेता डा. मोहन शर्मा, चतुर्थ पुरस्कार माइक्रो वेब के विजेता जसपाल सिंह, राधिका पांडे, पूनम रावत, पांचवे पुरस्कार वाशिंग मशीन के विजेता सत्य प्रडारा, सुभाष बडोनी, दीक्षा रावत, छठे पुरस्कार फूड प्रोसेसर के विजेता कोमल गंजानान, चरनजीत कौर, अजय कुमार तथा सातवें पुरस्कार टी-शर्ट के विजेता आशुतोष भंडारी, पूरण सिंह, पूनम, रमन मिश्रा, रंजना गोदियाल, सीमा देवी, शूशा देवी, विनिता काली, नूलित क्षेत्री, राहुल नाथ रहे। जिलाधिकारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक लगभग 81 हजार लोगों ने दूसरी डोज लगवायी है। उन्होंने वैक्सीनेशन मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार कर सफल बनाने के लिए मीडिया के सहयोग की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि अभी लगभग 6 लाख लोगों को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगनी है। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि जिनको कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगनी है, वह अपनी बारी आने पर अवश्य ही दूसरी डोज लगवाएं। साथ ही जिन्होंने अभी तक वैक्सीनेशन की डोज नहीं लगवाई है, वे वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।
उन्होंने कहा कि अभी एक और वैक्सीनेशन ड्राईव चलायी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित त्यौहार मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस दीपावली को सभी यह संकल्प लें कोविड संक्रमण के मानकों का पालन करते हुए त्यौहार मनाएंगे, कोरोना को भगाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेललवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मनोज उप्रेती, एजीएम जेएस चौहान की उपस्थिति में मीडिया प्रतिनिधियों को कूपन निकालकर शुभारम्भ किया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।