Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

सोने और चांदी के दामों में लगातार गिरावट जारी, जानिए प्रमुख खबरों में सोना चांदी के दाम

बहुमूल्य धातु सोने के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सोना स्थिर रहा है। अब सोने में पिछले दिनों गिरावट आई है। डॉलर मजबूत हुआ है और इसका असर सोने में कमजोरी के साथ दिख रहा है।

बहुमूल्य पीली धातु सोने के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सोना स्थिर रहा है। अब सोने में पिछले दिनों गिरावट आई है। डॉलर मजबूत हुआ है और इसका असर सोने में कमजोरी के साथ दिख रहा है। गुरुवार के कारोबार के अंत तक कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। वहीं चांदी भी गिर गई।
गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 259 रुपये की गिरावट के साथ 48,127 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 110 रुपये टूटकर 70,274 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,384 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1880 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी का भाव 27.65 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना रहा।
गोल्ड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4888, 8 ग्राम पर 39104, 10 ग्राम पर 48880 और 100 ग्राम पर 488800 चल रही है। अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 47680 पर बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में कीमत
प्रमुख शहरों में दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47950 और 24 कैरेट सोने की कीमत 52,300, मुंबई में 22 कैरेट सोना 47880 और 24 कैरेट सोना 48880, कोलकाता में 22 कैरेट सोना 48200 और 24 कैरेट सोना 50,900, चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46150 और 24 कैरेट 50350 रुपये है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।
चांदी के दाम
वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 71,400 रुपए प्रति किलो है। दिल्ली में चांदी 71,400 रुपए प्रति किलो बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है। चेन्नई में चांदी की कीमत 76,100 रुपए प्रति किलो है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।