Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची छात्रा, चिकित्सक ने किया दुष्कर्म, पांच दिन बाद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पेट दर्द की शिकायत पर एक छात्रा अस्पताल गई तो वहां मौजूद चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा की शिकायत पर घटना के पांच दिन बाद रविवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। वहीं, जब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छात्रों ने प्रदर्शन किया तो सोमवार की देर रात आरोपी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना उत्तराखंड के उधमसिंह जिले की है। गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की छात्रा ने विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित अस्पताल में मौजूद डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। रविवार को पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पंतनगर थाने में चिकित्साधिकारी पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता का कहना था कि पांच दिसंबर 2022 को उसकी हालत ठीक नहीं थी और बीपी भी लो था। साथ ही थायराइड बढ़ गया था और अपच की समस्या होने के कारण पेट में दर्द था। इसलिए वह विश्वविद्यालय अस्पताल पंतनगर गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान परीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी ने उससे छेड़छाड़ की। साथ ही दुष्कर्म किया। आरोप है कि चिकित्सक ने धमकी दी कि किसी को भी बताया तो जिंदगी बर्बाद कर देगा। छात्रा की शिकायत पर जीबी पंत विवि के चिकित्सालय के डॉक्‍टर दुर्गेश कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच महिला निरीक्षक मंजू पांडेय को दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोमवार सुबह विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विवि के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, आरोपी डाक्टर को पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज किए जाने पर छात्रों में रोष है। बताया गया है कि विवि की छात्रा ने चिकित्साधिकारी डॉक्‍टर दुर्गेश कुमार पर पांच दिसंबर को उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा था। इस शिकायत पर कमेटी की ओर से जांच की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महाविद्यालय स्तर पर गठित समिति इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी फॉर जेंडर सेन्सीटाइजेशन प्रिवेंशन एंड प्रोहिबिशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट ऑफ विमेन एम्पलाइज एंड स्टूडेंट्स कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर चिकित्साधिकारी डॉक्‍टर दुर्गेश कुमार को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया। इसके बाद चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। मामले शिकायत होते ही आरोपी चिकित्सक फरार हो गया था। उसे सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *