Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

नवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस के घर पहुंचने से पहले परिजन ले गए थे अस्पताल

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में तपोवन रोड स्थित एक घर में नवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। फिलहाल जांच की जी रही है।
अत्यधिक शराब पीने से गई जान
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि अमन विवार निवासी अंदाज मंगला की मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण संदिग्ध माना जा रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मृतक के छोटे भाई अंजना मंगला ने पुलिस को बताया कि अंदाज मंगला अत्यधिक शराब पीने का आदि था। कल भी उसने शराब पी रखी थी। शाम के समय उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर मैक्स अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

You may have missed