Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

गंगोत्री धाम में मंदिर के पास घाट निर्माण पूरा, तीर्थ पुरोहित बोले-दूसरी तरफ भी हो निर्माण

श्री गंगोत्री धाम में मंदिर के पास गंगा घाट का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। अब श्री गंगोत्री धाम में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को नहाने व जल भरने व मंदिर सुरक्षा में कोई किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

श्री गंगोत्री धाम में मंदिर के पास गंगा घाट का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। अब श्री गंगोत्री धाम में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को नहाने व जल भरने व मंदिर सुरक्षा में कोई किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, तीर्थ पुरोहितों ने घाट निर्माण पर खुशी जाहिर करने के साथ ही दूसरी तरफ घाट का निर्माण न होने पर रोष जताया। साथ ही मांग की है कि गंगा भागीरथी के दूसरे तट पर भी घाट का निर्माण किया जाए।
गौरतलब है कि गंगोत्री धाम में गंगा भागीरथी के दूसरे छोर पर तीर्थ पुरोहितों के आवास भी हैं। साथ ही दूसरे छोर पर भी घाट निर्माण की मांग पिछले साल से उठाी जा रही है। इससे जलस्तर बढ़ने की स्थिति में दूसरे छोर के भवनों का खतरा कम हो जाएगा। श्री पांच मंदिर समिति के पूर्व सचिव रवीद्र सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष संजीव सेमवाल, तीर्थ पुरोहित कामेश्वर प्रसाद, घनानंद सेमवाल, शैलेश सेमवाल, कौशल किशोर दास ने कहा कि गंगा के दूसरे तरफ से सुरक्षा वाल व घाट का निर्माण न होना तीर्थ पुरोहितों एवं साधु-संतों के जीवन से खिलवाड़ है।

उन्होंने दूसरी तरफ घाट निर्माण न होने पर भारी रोष जताया। साथ ही कहा कि गंगा भागीरथी के दूसरे और से जल्दी ही घाट का निर्माण नहीं किया गया तो पूर्व की भांति फिर किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।इस ओर तीर्थ पुरोहितों व साधु संतों के आवासीय भवन व आश्रम है। मंदिर के एक छोर का घाट निर्माण नमामि गंगे के अंतर्गत इंडोरामा चैरिटेबल ट्रस्ट के सीएसआर फंडिंग के तहत वेब कोस लिमिटेड के द्वारा निर्मित सत्य साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी ने तय सीमा से पहले ही कर दिया। दूसरी तरफ का कार्य भी सत्य साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा ही करवाया जाए। क्योंकि सिंचाई विभाग के पास पर्याप्त निर्माण के संसाधन नहीं हैं।
गंगोत्री से सत्येंद्र सेमवाल की रिपोर्ट।