10वीं और 12वीं में ज्यादा अंक पाना ही नहीं है सफलता का राज, कम अंक वाले ना हों निराश, आइएएस के अंक देखकर लें प्रेरणा
शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया में अच्छे अंक लाने वालों की अंकतालिका शेयर करने की मानो बाढ़ सी आ गई है। अभिभावक से लेकर परिचित एक दूसरे को बधाई देते फिर रहे हैं। वहीं, ऐसे छात्र भी हैं, जो मामूली नंबर लेकर आए और घर में चुप बैठ गए। हालांकि आज से करीब 40 साल पहले तक यदि कोई 10वीं में सिर्फ उत्तीर्ण हो जाता था, तो उस घर में जश्न जैसा माहौल होता था। मोहल्ले के लोग बधाई देने पहुंच जाते थे। रिजल्ट भी अखबार में आता था। तब सिर्फ ये पता चलता था कि किस श्रेणी से परीक्षा पास की है। यानि प्रथम, द्वितीय या तृतीय। 33 फीसद अंक पाने वाला उत्तीर्ण माना जाता था। अंक कुछ दिन बाद ही पता चलते थे, जब स्कूल में मार्कशीट आती थी। उस दौर में कई छात्र को गणित में कमजोर होने के चलते बार बार हाईस्कूल में फेल हो जाते थे। इसके बावजूद हल्की फुल्की डांट के बाद उन्हें और अधिक मेहनत के उपदेश की घुट्टी माता पिता की ओर से दी जाती थी। ये हो है पुरानी बात। अब के माहौल को देख लें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)इस साल रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पास प्रतिशत में पीछे कर दिया है। हालांकि कई ऐसे छात्र भी हैं जो इस परीक्षा में पास नहीं कर पाए हैं। वहीं, अच्छे अंक वाले अपनी मार्कशीट भी सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं। क्योंकि अब पहले वाली बात नहीं रही। अब हाथों हाथ अंकतालिका देखी जा सकती है। ऐसे ये ही कहा जा सकता है कि कम अंक लाने वाले छात्र बिल्कुल निराश न हों। क्योंकि मेहनत और लगन से इस दुनिया में कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। इस कहावत को चरितार्थ किया है छत्तीसगढ़ कैडर के एक आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शेयर किया अपना रिजल्ट
दरअसल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक का मार्कस शेयर किया है। ट्वीट में देखा जा सकता है कि अवनीश 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में थर्ड डिवीजन यानी तृतीय श्रेणी से पास हुए थे। उन्होंने 10वीं में 44.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था।वहीं 12वीं में 65 प्रतिशत प्राप्त किया था।उन्होंने ग्रैजूएशन में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने बताया कि वह CDS और CPF में वह फेल हो चुके हैं। अवनीश ने बताया कि वह राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 10 से ज्यादा बार फेल हो चुके हैं। वहीं हालांकि उन्होंने अपने ख्वाब को मेहनत और लगन से सच कर दिखाया और UPSC सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम प्रयास में साक्षात्कार निकाला और दूसरे प्रयास में AIR 77 रही।
मेरी यात्रा:
10वीं : 44.7%
12वीं : 65%
ग्रैजूएशन: 60%CDS : फेल
CPF: फेलराज्य लोक सेवा आयोग: 10 से अधिक बार प्रारंभिक परीक्षा में फेल
UPSC सिविल सेवा परीक्षा :
1. प्रथम प्रयास में साक्षात्कार
2. दूसरे प्रयास में AIR 77— Awanish Sharan (@AwanishSharan) July 22, 2022
युवाओं को दी प्रेरणा
दरअसल सीबाएसई द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट होने के बाद कुछ छात्र काफी खुश होंगे तो कुछ कम अंक के कारण बेहद निराश हो रहे हैं। ऐसे में आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने मार्क्स बता कर सभी बच्चों को मैसेज देने की कोशिश की है कि किसी कक्षा में मेरिट पाने या बेहतर पर्सेंटेज स्कोर करने मात्र से जिंदगी में सफलता नहीं मिलती है। जिंदगी में सफल होने के लिए अभी अपार संभावनाएं हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






