1499 रुपये के जियोभारत 4G फोन पर मिलेगा छह महीने का रिचार्ज फ्री
जियो ने अपने 10वें एनिवर्सरी ऑफर में जियोभारत 4G फोन ₹1,499 में देने के साथ 6 महीने का रिचार्ज फ्री कर दिया है। इस दौरान ग्राहकों को हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड एचडी वॉयस कॉलिंग मिलेगी। यानी फोन खरीदने के साथ ही अगले छह महीने के रिचार्ज की चिंता खत्म। अब अलग से रिचार्ज पर पैसा खर्च नहीं करना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कंपनी ने इस ऑफर को खास तौर पर अभी भी 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है। जियो के मुताबिक ऐसे ग्राहक आम तौर पर करीब ₹199 महीना रिचार्ज पर खर्च करते हैं। छह महीने में यह रकम करीब ₹1,200 बैठती है। ऐसे में ₹1,499 में फोन और छह महीने का रिचार्ज दोनों मिलने से 2G से 4G पर शिफ्ट होने का अतिरिक्त खर्च दरअसल मात्र ₹299 रह जाता है। हालांकि ग्राहक को फोन खरीदते वक्त पूरे ₹1,499 की कीमत चुकानी होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
2G से 4G पर आने के साथ ग्राहक को अल्ट्रा फास्ट इंटरनेट तो मिलेगा ही, साथ ही जियोभारत में जियोटीवी के 500 से ज्यादा टीवी चैनल, जियोहॉटस्टार पर क्रिकेट, फिल्में और मनोरंजन, म्यूजिक और जियोपे के जरिए यूपीआई (UPI) पेमेंट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। फोन में 2.4 इंच डिस्प्ले और 2000mAh बैटरी दी गई है। यह ऑफर जियोभारत के चुनिंदा A1, B1, B2 और B3 मॉडल पर लागू है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



