Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड के गौरवः दो पुलिस अधिकारियों को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड

टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट और सीआईडी के अपर पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग सम्मान 2020 के लिए हुआ है।


उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों ने प्रदेश का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया है। टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट और सीआईडी के अपर पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग सम्मान 2020 के लिए हुआ है। दोनों अधिकारियों को यह सम्मान 20 मार्च को वर्चुअल कांफ्रेन्स के माध्यम से दिया जाएगा। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन आगे भी बेहतर पुलिसिंग में जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से प्रत्येक वर्ष पुलिसिंग में बेहतर कार्य करने पर यह सम्मान प्रदान किया जाता है। वर्ष 2020 में कोरोना काल और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उत्तराखंड पुलिस के इन दो अधिकारियों चयन हुआ है।


तृप्ति भट्ट को बतौर कमांडेंट एसडीआरएफ रहते हुए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जलदूत, फ्लड एंड डीप डाइविंग टीम का गठन समेत आपदा प्रबंधन में किये गए कई कार्यों के लिए स्मार्ट ज्यूरी अवार्ड 2020 के लिए चयनित किया गया है।


वहीं, लोकजीत सिंह को कोरोना काल में देहरादून पुलिस अधीक्षक क्राइम/नोडल अधिकारी कोविड 19 कंट्रोल रूम रहते हुए आम लोगों की मदद और समन्वय के लिए तैयार किये गए इमरजेंसी रिस्पांस तंत्र के लिए फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2020 प्रदान किया गया है।