Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

उत्तराखंड में पाला और कोहरे का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में कल होगी बारिश, दून में अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट आज 16 जनवरी और कल 17 जनवरी के लिए जारी किया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 17 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 18 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। बारिश प्रभावित जिलों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 19 से 22 जनवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार 16 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे देहरादून का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहने की संभावना है। 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान घटकर छह डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 18 से 23 जनवरी तक अधिकतम तापमान 17 डिग्री से घटते हुए 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान छह डिग्री से घटते हुए चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दून में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। 20, 22 और 23 जनवरी को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी छाए रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।