Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड के पांच जिलों में पाला पड़ने का अलर्ट, 23 दिसंबर को नौ जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। पर्वतीय जिलों में पाला गिर रहा है। कई इलाकों में तो पाला जम रहा है। वहीं, मैदानी इलाकों में उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में सुबह के समय कोहरा छा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 19 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं कहीं पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 दिसंबर को अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार 19 दिसंबर की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने की संभावना है। 20 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री तक रहने की संभावना है। 20 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।