Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर दिल्ली एनसीआर पारे में उछाल, लू का प्रकोप, राहत की नहीं उम्मीद, सताएगी गर्मी

उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर दिल्ली एनसीआर तक पारे में उछाल दर्ज किया जा रहा है। मार्च का महीना सूखा निकल गया और अप्रैल में भी अभी एक सप्ताह तक बारिश की उम्मीद नहीं है।

उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर दिल्ली एनसीआर तक पारे में उछाल दर्ज किया जा रहा है। मार्च का महीना सूखा निकल गया और अप्रैल में भी अभी एक सप्ताह तक बारिश की उम्मीद नहीं है। ऐसे में गर्मी अभी और सताएगी। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, अरब सागर से उठने वाला पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बेहद धीमी है। फिलहाल बारिश के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में गर्मी अभी और परीक्षा ले सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले चार दिन भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
ऐसे में उत्तराखंड में फिलहाल बारिश के आसार कम हैं। अगले चार दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में चिलचिलाती धूप पसीने छुड़ा रही है। अधिकतम पारे में उछाल के चलते दिन में भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।
दिल्ली में बढ़ता जा रहा है लू का प्रकोप
दिल्ली में गर्मी तथा लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक कम से कम एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। पिछले बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस था जो इस मौसम में अब तक दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान था।
मार्च के आखिरी सप्ताह से ही दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। बुधवार को रिज, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान क्रमशः 41 डिग्री, 41.7 डिग्री और 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय तक मौसम शुष्क रहने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ गई है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अप्रैल में और अधिक गर्मी पड़ने की आशंका है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।