Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

नौकरी की तलाश में आए युवक ने दोस्त के घर ली शरण, बदले में भगा ले गया उसकी पत्नी

हल्द्वानी में नौकरी की तलाश में दोस्त के घर पहुंचा युवक ने दोस्ती को ही बदनाम कर दिया। वह दोस्त की पत्नी को भगा ले गया। यही नहीं साथ जाने वाली महिला भी जेवर के साथ घर की नकदी आदि समेट कर ले गई।


नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नौकरी की तलाश में दोस्त के घर पहुंचा युवक ने दोस्ती को ही बदनाम कर दिया। वह दोस्त की पत्नी को भगा ले गया। यही नहीं साथ जाने वाली महिला भी जेवर के साथ घर की नकदी आदि समेट कर ले गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पत्नी के गायब होने पर अब पति ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। युवक का कहना है कि उसकी किच्छा निवासी उसका दोस्त रवि नौकरी की तलाश में मंगलवार को हल्द्वानी आया था। वह उसके घर पर ही रुक गया। बुधवार को जब वह किसी काम से बाहर गया तो उसने मोबाइल में नाम बदलकर अभिषेक नाम बताते हुए पत्नी को तलाक देने को कहा। वह घर आया तो उसकी  पत्नी और दोस्त दोनों गायब मिले। पीड़ित युवक ने बताया कि पत्नी 6 तोला सोना और एक लाख रुपये की नगदी भी ले गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *