Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

एम्स ऋषिकेश में बीएससी नर्सिंग बैच की फ्रेशर पार्टी का आयोजन, विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से शुक्रवार को बीएससी नर्सिंग- 2021 बैच की फ्रेशर पार्टी का आयोजन आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से शुक्रवार को बीएससी नर्सिंग- 2021 बैच की फ्रेशर पार्टी का आयोजन आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुक्रवार को आयोजित समारोह का एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह के साथ ही संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव मित्तल व प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. स्मृति अरोड़ा ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
समारोह की शुरूवात मां सरस्वती वंदना से हुई। निदेशक एम्स प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने समारोह की थीम फोनिक्स बॉलीवुड को उजागर करते हुए न्यू लर्निंग न्यू स्किल को पढ़ाई में अपनाने को प्रोत्साहित किया। इस दौरान डीन एकेडेमिक प्रो. मनोज गुप्ता द्वारा छात्राओं को फ्रेशर पार्टी के यादगार पलों को संजोने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. स्मृति अरोड़ा ने नए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के नर्सिंग प्रोफेशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में नर्सिंग छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृ​तिक कार्यक्रम के साथ ही रैंप वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ नर्सिंग के आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य, ट्यूटर सहित संस्थान के विद्यार्थियों ने शिरकत की। समारोह का समापन कॉलेज ऑफ नर्सिंग सहायक आचार्य मनीष शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।