Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने सौंपा धस्माना को मैनिफेस्टो को लिए पांच सूत्री सुझाव पत्र

आगामी चुनावों के मद्देनजर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव घोषणापत्र समिति के संयोजक सूर्यकांत धस्माना इन दिनों विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं।

आगामी चुनावों के मद्देनजर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव घोषणापत्र समिति के संयोजक सूर्यकांत धस्माना इन दिनों विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। उनसे चुनाव घोषणापत्र के लिए सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं। साथ ही दिए गए सुझावों को वह चुनाव घोषणा पत्र में शामिल कराने का आश्वासन दे रहे हैं। इस कड़ी में आज कांग्रेस के मैनिफेस्टो के लिए सुझाव पत्र देने के लिए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट की। इस मौके पर सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व वारिसों के संबंध में सुझाव दिए।
इस मौके पर धस्माना ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व दाव पर लगाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों का सम्मान किसी एक राजनैतिक पार्टी या संगठन के लिए सम्मान की बात है। ये सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि सारे देशवासियों का कर्तव्य है। कांग्रेस पार्टी तो उनकी स्वाभाविक वारिस है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के संग्राम से जैसा जुड़ाव कांग्रेस पार्टी का रहा, वैसा जुड़ाव किसी अन्य राजनैतिक पार्टी का नहीं है। स्वतंत्रता संग्राम के पर्यायवाची कांग्रेस ही है। इसलिए कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संगठन की ओर से उठाये गए मुद्दों को कांग्रेस अपने चुनाव के प्रतिज्ञा पत्र में अवश्य शामिल करेगी।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार समिति के सचिव अवधेश पंत ने धस्माना से कहा कि देश व प्रदेश में जब भी कांग्रेस की सरकारें आती हैं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के कल्याण व सम्मान के लिए कुछ न कुछ किया जाता है। अब जब स्वतंत्रता दिवस की हीरक जयंती देश मना रहा है, तब कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में अगर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के लिए मुद्दे शामिल किए जाएंगे तो निश्चित रूप से कांग्रेस सत्ता में आएगी। धस्माना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पार्टी निश्चित रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के संबंध में उठाये गए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करेगी। सुझाव पत्र सौंपने वाले प्रतिनिधमंडल में सुधीर कौशिक, डॉक्टर एस के गोविल व शशांक गुप्ता शामिल थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।