जेबीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नि:शुल्क मेडिकल एवं ब्लड डोनेशन कैम्प, 130 यूनिट रक्त एकत्र

जेबीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शंकरपुर चकराता रोड देहरादून में स्वर्गीय एलडी सिंघल की पुण्यतिथि के अवसर पर एक नि:शुल्क मेडिकल कैम्प एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान की ओर से हेमलता सिंघल, संदीप सिंघल (उपाध्यक्ष), प्रो. (डॉ.) पी.के. चौधरी, प्रो. विषांत कुमार, प्रो. संदीप विजय, प्रो. संदीप चौधरी, डॉ. नमिता त्रिपाठी, सुमित कुमार, अंकित चौहान और सुतनु भारद्वाज एवं लायन क्लब देहारादून के समाज सेवी भी उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कैम्प में जनरल फिजीशियन, जनरल सर्जन, ईएनटी विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट, पंचकर्म विशेषज्ञ तथा फिजियोथेरेपिस्ट सहित अनेक अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। साथ ही उपस्थित मरीजों को नि:शुल्क परामर्श, जाँच और दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)विशेष सुविधाओं में हृदय की जाँच (ECG), आँखों की जाँच, दाँतों की जाँच, कैल्शियम स्तर की जाँच, ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य रोगों की जाँच शामिल रही। कार्यक्रम में सहयोग के रूप में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, कैलाश हॉस्पिटल, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, देवभूमि ब्लड बैंक और टाटा आईएमजी लैब्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर एनएसएस और वाईआरसी स्वयंसेवकों ने 130 यूनिट रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। शिक्षकों ने भी रक्तदान कर इस अभियान को सार्थक बनाया। छात्र स्वयंसेवकों में राहिल परवीन, वैष्णवी झा, ऋधि जोशी और पवन कुमार ने अपनी सेवाएँ देकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



