Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

ग्राफिक एरा अस्पताल के शिविर में 158 की निशुल्क जांच, सुबह से दोपहर तक जुटी विशेषज्ञों की टीम

देहरादून में शिक्षण के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था ग्राफिक एरा अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर में 158 लोगों की निशुल्क जांच की गई। प्रेमनगर में आयोजित इस शिविर में एक्स-रे और खून की जांच की भी निशुल्क व्यवस्था की गई।

देहरादून में शिक्षण के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था ग्राफिक एरा अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर में 158 लोगों की निशुल्क जांच की गई। प्रेमनगर में आयोजित इस शिविर में एक्स-रे और खून की जांच की भी निशुल्क व्यवस्था की गई। सनातन धर्म मंदिर परिसर में इस शिविर का आयोजन किया। शिविर में बंसीवाला धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल के मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. नितिन बंसल, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. एल्विस बेंजामिन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्वा जैन, फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ डॉ सुरभि ने लोगों का परीक्षण करके उन्हें परामर्श दिए। यह शिविर सुबह से देर दोपहर तक चला।
विशेषज्ञों ने शिविर में बताया कि ग्राफिक एरा अस्पताल में एक्स-रे के लिए 1000 एम. ए. की ऐसी डिजिटल एक्स-रे मशीन की व्यवस्था की गई है जिससे मानव शरीर पर दूसरी मशीनों के मुकाबले किरणों का कई गुना कम प्रतिकूल असर पड़ता है। इमरजेंसी में रेडियोलॉजी, सी.टी. स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित मशीनें लगाई गई है। सीटी स्कैन के लिए सबसे आधुनिक एंजिओ सीटी की सुविधा भी इमरजेंसी में उपलब्ध है, जो हृदय में स्टंट डालने में महत्वपूर्ण है। व्यापार मंडल प्रेमनगर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पुंज, महामंत्री विक्की खन्ना के साथ ही अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।