Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

शहीद स्वतंत्र सिंह के बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा को ग्राफिक एरा की पेशकश

ग्राफिक एरा ने शहीद स्वतंत्र सिंह के बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा देन की पेशकश की है। आज ग्राफिक एरा की एक टीम ने पौड़ी के काण्डाखाल के नजदीक शहीद के घर पहुंच कर उन के परिवार को इस का प्रस्ताव सौंपा। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पिछले हफ्ते सेना के जेसीओ सूबेदार स्वतंत्र सिंह देश के लिए बहुत बहादूरी से लड़ते हुए शहीद हो गये थे।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. (डा.) कमल घनशाला ने शहीद के परिवार को भेजे लिखित संदेश में कहा कि ग्राफिक एरा परिवार शहीद स्वतंत्र सिंह का कृत्यज्ञ है। उत्तराखंड के इस महान सपूत के नमन करते हुए डा. घनशाला ने कहा कि शहीद के सम्मनार्थ उन के सुपुत्र और सुपुत्रियों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेण्ट आदि प्रोफेशनल शिक्षा निशुल्क उपल्बध कराई जाएगी।
संदेश में कहा गया कि शहीद के बच्चे किसी भी कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। ग्राफिक एरा उन के परिवार के साथ खड़ा है। शहीद स्वतंत्र सिंह की आज तेरहवीं थी उन के गांव उडियारी जाने वाली ग्राफिक एरा की टीम में डायरेक्टर इंफ्रास्ट्रक्टर डा. सुभाष गुप्ता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकरी डीएस रावत शामिल थे। अडियारी गांव के लोगो ने ग्राफिक एरा का इस पहल का स्वागत करते हुए डा. घनशाला का आभार व्यक्त किया। बता दें कि ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय और ग्राफिक एरा हिल की ओर से शहीद के परिजनों को पहले पांच-पांच लाख के दो चेक भी मदद के लिए दिए गए थे।