Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट का निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 114 रोगी हुए लाभान्वित

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र गौहरीमाफी रायवाला की ओर से ऋषिकेश के श्यामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 114 रोगियों ने परामर्श प्राप्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वामी राम हिमालयन विश्ववविद्यालय (एसआरएचयू) में संस्थापित हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से ये शिविर श्यामपुर बारात घर में आयोजित किया गया। इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कम्युनिटी मेडिसिन से डॉ. अभय श्रीवास्तव व डॉ. नेहा शर्मा, डेंटल सर्जरी से डॉ. रेनू परमार, नेत्र रोग से डॉ. शीताभ शर्मा, स्त्री रोग विभाग से डॉ. प्रज्ञा, जनरल मेडिसिन से डॉ. तन्वी नागपाल, बाल रोग विभाग से डॉ. सना गुप्ता, त्वचा रोग विभाग से डॉ. रश्मि जिंदल, हड्डी रोग विभाग से डॉ. नितेश गर्ग ने स्वास्थ्य शिविर में आए करीब 114 रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

शिविर में आए रोगियों का पंजीकरण सहित शुगर, बीपी, हिमाग्लोबिन सहित विभिन्न जांचें व दवा निशुल्क प्रदान की गयी।शिविर की खासियत रही कि फैमिली एडोपशन प्रोग्राम के तहत एमबीबीएस छात्र-छात्राएं भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर में लेकर आए। शिविर के संचालन में डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. निहारिका वर्मा, डॉ.चिराग जोशी, डॉ. अभिनव सेमवाल, डॉ. इप्स्तिा भूषण, ग्रेस अल्बर्ट, रीता भट्ट, हरिओम, आयुष ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।