Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

लॉकडाउन में बेजुबान की मददगार बनी पुलिस, बगैर रिपोर्ट और पंजीकरण के कोरोना हब से नैनीताल पहुंचे चार युवक

कोरोना हब दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंचे चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।


लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड पुलिस लोगों की मदद में दिन रात एक कर रही है। जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने, ऑक्सीजन की व्यवस्था, दवा आदि की व्यवस्था पुलिस की ओर से भी की जा रही है। लोग स्वयंसेवी संस्थाओं और नेताओं की अपेक्षा पुलिस को भी फोन कॉल कर रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ पुलिस भी मदद को खड़ी है। यही नहीं कई कोरोना मरीजों का अंतिम संस्कार भी पुलिस करा चुकी है। वहीं, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। कोरोना हब दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंचे चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इन युवकों के पास न तो आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट थी और ना ही उन्होंने पंजीकरण कराया था।
नैनीताल जिले के काठगोदाम क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की सेवा में कार्यरत संस्था HOWL The Voice of starys संस्था को भी पुलिस की जरूरत पड़ गई। संस्था घायल और बीमार पशुओं का इलाज भी करती है। लॉकडाउन के दौरान संस्था को पशुओं के इलाज के लिए दवा का अकाल पड़ गया। साथ ही उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी ध्वस्त होने लगी।
इस पर संस्था की केयर टेकरकिरन जोशी ने काठगोदाम पुलिस को सूचना दी और मदद मांगी। इस पर पुलिस डॉग शेल्टर हाउस पहुंची। वहां देखा कि 12 डॉग्स के भोजन की व्यवस्था की समस्या आ खड़ी हो गई है। इस पर पुलिस ने कुत्तों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। साथ ही संस्था के सदस्यों को ऐसे कार्यों के लिए बाहर निकलने के लिए कर्फ्यू पास भी जारी किए।


कोरोना हब दिल्ली से नैनीताल पहुंचे चार युवक
कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन को कुछ लोग छुट्टियों का अवसर मानकर चल रहे हैं। जहां एक तरफ नैनीताल में लॉकडाउन है, वहीं, कोरोना हब दिल्ली से चार युवक नैनीताल घूमने पहुंच गए। चेकिंग के दौरान इन युवकों का वाहन पुलिस ने रोका और उनसे आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट एवं देहरादून स्मार्ट सिटी में पंजीकरण के प्रमाण पत्र मांगे।
पुलिस के मुताबिक ये युवक मौके से फरार होने लगे। इस पर बारापत्थर पुलिस चेक पोस्ट के पास उन्हें पकड़ लिया। कार में सवार सभी युवकों के खिलाफ महामारी व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा किया गया है।
उधर, नैनीताल जिले में रामनगर पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान चार वाहन सीज किए गए। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। चौकी गर्जिया पुलिस की चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा टीयूवी 300 में सवार 7 लोग काशीपुर से गर्जिया क्षेत्र अंतर्गत झूला पुल घूमने पहुंच गए। इनमें से वाहन चालक शराब के नशे में पाया गया। लिहाजा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य का महामारी एक्ट में चालान किया गया। इसके अतिरिक्त 7 लोग तीन मोटरसाइकिल में सवार गर्जिया क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए गए। इन तीनों वाहनों को सीज कर लिया गया। साथ ही सभी लोगों का चालान किया गया।