Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

युवती से होटल मे चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो और करने लगे ब्लैकमेल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आई। आरोप है कि उसका वीडियो बना लिया गया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आई। आरोप है कि उसका वीडियो बना लिया गया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की रहने वाली है। जो रामनगर क्षेत्र के एक गांव में रहकर टेलर का काम सीख रही थी।
आरोप है कि युवती दस सितंबर को टेलर का काम सीखने के लिए जा रही थी। इस बीच चार युवक उसे बहला फुसलाकर गांव के एक होटल में ले गए। जहां चारों युवकों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो भी बना लिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार रात में चारों युवक उसे फिर मिल गए। वह पुरानी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे होटल चलने के लिए जबरदस्ती करने लगे। युवती ने विरोध किया। तो इस दौरान हंगामा होने लगा। इसे आसपास की महिलाओं ने देख लिया। महिलाओं के देखने पर चारों युवक मौके से भाग गए।
इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर पूरी घटना बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित रेलवे पड़ाव थाना रामनगर निवासी शिवराज सिंह बिष्ट पुत्र खुशाल सिंह बिष्ट, रेलवे पड़ाव मोहल्ला भवानीगंज थाना रामनगर निवासी ऋतिक वर्मा पुत्र अमित वर्मा, पैठपड़ाव निवासी बालम सिंह पुत्र शिवराज सिंह रौतेला, ग्राम टेड़ा निवासी गौरव रावत पुत्र रणजीत सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।